शाहजहांपुर में बीती शाम आर्मी एरिया में बने शहीद संग्रहालय में आर्मी की मुस्तैदी के चलते आर्मी का एक फर्जी बिग्रेडियर पकड़ा गया फर्जी बिग्रेडियर 21 साल का युवक है जो बेहतरीन गाड़ी और ड्राइवर के अलावा दो बाउंसरों के साथ शहीद पार्क में बिग्रेडियर की पूरी ड्रेस में घूम कर रूबाब गाँठ रहा था तभी मौके पर मुस्तैद सेना के जवानों की नजर उस पर पड़ी उसके हाव भाव देखकर उन्हें शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की जिसमें वह टूट गया और अपन आपको फर्जी बताया उसने बताया कि माता पिता की इच्छा थी कि आर्मी में डाक्टर बने लेकिन नीट परीक्षा पास आउट न कर पाने पर उसने माता पिता का दिल रखकर फर्जी बिग्रेडियर बन गया सेना के अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया, जिस पर बरेली रेंज से सेना के उच्च अधिकारियों ने शाहजहांपुर पहुंचकर फर्जी ब्रिगेडियर और उसके साथियों से घंटों गहन पड़ताल और जरुरी पूछताछ की गईं इसके बाद देर शाम सेना से जुड़े एक अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में आर्यन वर्मा पुत्र अनिल वर्मा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है।
वही  पूरे प्रकरण के संबंध में सिटी सर्किल के सीओ पंकज पंत ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र की दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी निवासी आर्यन वर्मा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही फर्जी ब्रिगेडियर बनाकर वर्दी में घूम रहे आर्यन वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी तक जो जानकारी निकाल कर सामने आई है उसके मुताबिक आर्यन वर्मा नीट की परीक्षा में फेल होने के बाद से फर्जी ब्रिगेडियर बनकर अपने अधूरी हसरत पूरी करना चाह रहा था. हालांकि उसकी इच्छा तो नीट क्वालीफाई करके डॉक्टर बनने की थी, लेकिन हसरत पूरी नहीं होने पर उसने ब्रिगेडियर बनकर अपनी ख्वाहिश पूरी करने का षड्यंत्र रचा. आर्यन वर्मा के पास से एक टाटा हैरियर कार जिसमें सैनिक फ्लैग और स्टार प्लेट आदिल लगी हुई थी बरामद की गई है, इसके साथ ही आर्मी स्टिक (छड़ी) वर्दी,वैज,सेना का फर्जी आई कार्ड, आधार कार्ड पैन कार्ड सहित नकली पिस्टल भी बरामद की गई है, फर्जी ब्रिगेडियर पुलिस हिरासत में है पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.