नई दिल्ली में सांसद रवि किशन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान गोरखपुर के विकास, सहकारिता क्षेत्र में केंद्र सरकार की पहल और युवाओं की आकांक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
सांसद रवि किशन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए गोरखपुर की जनता की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
मुलाकात के दौरान Gen Z समेत युवा पीढ़ी के भविष्य, उनके लिए रोजगार और अवसरों के विस्तार तथा बदलते भारत में युवाओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
सांसद रवि किशन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।