बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को गंगा के बाढ़ के पानी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसा दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार पुलिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी 16 वर्षीय गोलू गोंड और 17 वर्षीय अनीश अंसारी के रूप में हुई है। दोनों बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर गांव के पांच दोस्त दो बाइकों से दुबहड़-बलिया बंधा स्थित टेकार गांव से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाली पुलिया और मां काली मंदिर माधोमठ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गोलू और अनीश गंगा के बाढ़ के पानी में नहाने लगे।
बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान चार किशोर डूबने लगे। बाहर मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन गोलू और अनीश गहरे पानी में चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों ने नाव के जरिए दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। प्रशासन की ओर से सदर तहसीलदार अभिषेक कुमार मौर्य और लेखपाल कैसर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू अभियान में हिस्सा लिया।
स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने भी नाविकों के साथ मिलकर नदी में तलाश जारी रखी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइट — सतीश कुमार सिंह, CO सिटी, बलिया
बलिया में गंगा के बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को गंगा के बाढ़ के पानी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसा दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार पुलिया के पास हुआ। मृ...
