बस्ती में ब्लैकमेलिंग और लूट की सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि पहले युवक को मुलाकात के बहाने बुलाया गया, फिर कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया। कमरे में उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया गया और पिस्टल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी गई। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर पीड़ित के खाते से एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए, जबकि 20 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए। हालांकि, वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वीओ :-
मामला बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लैकमेलिंग, लूट और धमकी की कथित वारदात सामने आई है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले पीड़ित युवक को फोन कर मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर हरदिया स्कूल के पास ले जाया गया।
आरोप है कि यहां युवक को बंधक बनाकर उसके कपड़े उतरवाए गए और उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इसके बाद पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर यूपीआई के जरिए पीड़ित के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। वहीं, उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने 16 सितंबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे बैलाडे शुक्ल मोड़ के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज मिश्रा और श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, 17 हजार 140 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल काले रंग की स्विफ्ट कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
बरामद पिस्टल के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है। पुलिस पूछताछ में एक और व्यक्ति के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। अब पुलिस तीसरे आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुए एक लाख रुपये के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
बाइट-1 :- श्यामाकांत, एएसपी, बस्ती
बाइट-2 :- पीड़ित
मुलाकात के बहाने बुलाया, कमरे में कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो, पिस्टल की नोक पर लूटे 1.20 लाख
बस्ती में ब्लैकमेलिंग और लूट की सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि पहले युवक को मुलाकात के बहाने बुलाया गया, फिर कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया।...
