कुशीनगर। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बायपास मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर सेवरही थाना क्षेत्र में तैनात बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि भवानी प्रसाद पांडे अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल सड़क की स्थिति को लेकर खड़ा हो रहा है। बताया जाता है कि सड़क के करीब आधे हिस्से पर गिट्टी और बालू जैसी निर्माण सामग्री डालकर मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इससे वाहन चालकों के लिए सड़क का काफी कम हिस्सा ही आवागमन के लिए बचा था।
खास बात यह है कि यह मार्ग बिहार, कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए प्रमुख रास्ता माना जाता है। ऐसे में सड़क पर निर्माण सामग्री के कारण मार्ग संकरा होना हादसे का बड़ा कारण बन सकता है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर किसी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, हालांकि वह किस ड्यूटी से वापस आ रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रविंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
लेकिन इस हादसे ने एक गंभीर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—भारी वाहनों के प्रमुख आवागमन वाले मार्ग की आधी सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने की अनुमति आखिर कैसे मिली?
क्या सड़क पर निर्माण सामग्री रखने से पहले यातायात सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे? क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी थी? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।
आधी सड़क पर निर्माण सामग्री, हादसे में सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
कुशीनगर। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बायपास मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सब इंस्प...
