गोरखपुर स्थित इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श
इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड, गोरखपुर परिसर में संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के हेड डॉ. वाई. सिंह और सिटी डेंटल हॉस्पिटल के डॉ. आशीष प्रताप मल्ल रहे। इस दौरान आईजीएल के प्लांट हेड श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एजीएम एचआर एवं एडमिन श्री दशरथ मिश्रा, एसोसिएट मैनेजर एडमिन श्री अखिलेश कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने की।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण और दंत चिकित्सा संबंधी परामर्श एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
इस मौके पर डॉ. वाई. सिंह ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति आईजीएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय और एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा ने कर्मचारियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. वाई. सिंह और डॉ. आशीष प्रताप मल्ल को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र कुमार पांडेय एवं एजीएम एचआर एवं एडमिन दशरथ मिश्रा ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में संगम सुपर स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर संदीप त्रिपाठी, सिटी डेंटल हॉस्पिटल से डॉ. मनीष सिंह एवं उनकी टीम तथा आईजीएल से अमित कश्यप, धीरेन्द्र पांडेय, शब्बीर अहमद, सुभाश कश्यप सहित अन्य कर्मयोगी मौजूद रहे।
आईजीएल प्रबंधन ने भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
गोरखपुर स्थित इंडिया ग्लाईकॉल्स में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
गोरखपुर स्थित इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क मेडिकल, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या...
